{"_id":"6140def28ebc3e5ad8801521","slug":"university-and-defence-corridor-will-make-the-story-of-freedom-fighting-unforgettable-cm-yogi-city-office-news-ali27317988","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि व डिफेंस कॉरिडोर आजादी की लड़ाई की गाथा अविस्मरणीय बना देंगे : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि व डिफेंस कॉरिडोर आजादी की लड़ाई की गाथा अविस्मरणीय बना देंगे : सीएम योगी
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
- फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के भूभाग पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवि का शिलान्यास किया और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत उद्बोधन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को दो-दो वैक्सीन देकर पीएम मोदी ने अपने देश के प्रति आत्मीय संवेदना व्यक्त की है। 75 करोड़ लोगों को नि:शुल्क टीका लग रहा है। वैश्विक महामारी में जितना बेहतर प्रबंधन भारत में हुआ, वह दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियों के सामने मिसाल बन गया है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके जीवन और जीविका को बचाने के इस अद्भुत प्रयास के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। फरवरी 2018 में प्रदेश में पहला इन्वेस्टर्स समिट हुआ, जिसका उद्घाटन पीएम ने किया। आज उसका ही परिणाम है कि देश के अंदर यूपी निवेश का बेहतरीन गंतव्य बना है। तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जिससे एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को अपने जनपद में रोजगार मिल रहा है। उसी समय प्रधानमंत्री ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का तोहफा प्रदेश को दिया था, जिसके अलीगढ़ नोड के कार्य के शुभारंभ के लिए आज वह स्वयं आए हैं। रक्षा उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर ने देश दुनिया में मिसाल पेश की है। डिफेंस कॉरिडोर से अब अलीगढ़ रक्षा क्षेत्र में भी अपना नाम कमाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप अक्सर इस क्षेत्र में आजादी की लड़ाई को नेतृत्व प्रदान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह को याद करते हैं। आजादी की लड़ाई के उस कालखंड में शिक्षा और सामजसेवा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजा महेंद्र प्रताप सिंह को कभी विस्मृत नहीं करता है। आज राजा की स्मृति में उनके नाम पर बन रहे राज्य विवि का शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी खुद मौजूद है। राज्य विवि और डिफेंस कॉरिडोर आजादी लड़ाई को उस गाथा को एक बार फिर स्मरणीय बना रहे हैं। उन्होंने कि राधा अष्टमी के दिन इस कार्यक्रम ने सोने में सुहागा कर दिया है।
यूपी में आठ नए विवि पर हो रहा काम
सीएम योगी ने पीएम मोदी के सामने यूपी में हो रहे कुछ विकास कार्यों का भी जिक्र किया। बोले..यूपी में आठ नये विवि पर काम हो रहा है। सहारनपुर में मां शाकंभरी राज्य विवि प्रस्तावित है। हाल ही में ओलंपिक में भारतीय टीम ने बेहतरी प्रदर्शन किया। मेरठ में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत स्पोर्ट्स आइटम बनते हैं, जो देश दुनिया में विख्यात हैं। इसलिए प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स विवि मेरठ में प्रस्तावित है, जिसका नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर प्रस्तावित है। इसी तरह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लखनऊ में मेडिकल विवि प्रस्तावित है। अभी तीन दिन पहले प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के करकमलों से हुआ है। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में लागू हुई नई शिक्षा नीति पर उत्तर प्रदेश में काम हो रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी काम हो रहा है।
विज्ञापन
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर प्रगति हो रही
वर्ष 2013 में पीएम मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा दिया था, प्रदेश इसी नीति पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2007 से 2017 तक दस साल में प्रदेश में गन्ने का 65 हजार करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था। 2017 से अब तक 1.46 लाख करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। कोरोना काल में चीनी मिलें चल रही हैं। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं से किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर निरंतर प्रगति हो रही है।