फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   United Farmers Front will celebrate Black Day today

संयुक्त किसान मोर्चा आज मनाएगा काला दिवस

Wed, 26 May 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
United Farmers Front will celebrate Black Day today
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन को छह माह पूरा होने पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान काला दिवस मनाएंगे। कार्यालयों, घरों, वाहनों पर काले झंडे लगाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के गांव-गांव पुतले फूंकने का भी आह्वान किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन के में तमाम जनसंगठनों सहित सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिलने का दावा संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने बताया कि प्रात: बुद्ध वंदना कर किसान-मजदूर बुद्ध के संदेशों को याद करेंगे। इसके बाद किसान आंदोलन के छह महीने और मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर कल देशभर में किसान संगठन काला दिवस मनाएंगे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रात: बुद्ध वंदना कर बुद्ध के संदेशों को गांव-गांव तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में भी किसान संगठनों ने सरकार विरोध करने के लिए कमर कस ली है। वर्चुअल बैठक में किसान संगठनों एवं जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने तय किया कि सभी संगठन कोविड नियमों का पालन करते विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने बताया कि कल कई गांवों में प्रधानमंत्री के पुतले फूंक कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठन अपने कार्यालयों, घरों, वाहनों पर काले झंडे लगाएंगे। सभी काले झंडे लेकर सोशल मीडिया पर अपने फोटो, वीडियो प्रसारित करेंगे। काली पट्टियां बांधकर, काले कपड़े पहनकर सरकार की हठधर्मिता का विरोध करेंगे। कांग्रेस, सपा, रालोद, बसपा, भाकपा, माकपा सहित तमाम कई राजनैतिक पार्टियों का इसमें समर्थन है।

इसके अलावा एटक, इंटक, सीटू जैसे तमाम मजदूरों संगठनों के अलावा वकीलों, अध्यापकों, छात्रों के संगठन समर्थन करेंगे। वर्चुअल बैठक में मोर्चा संयोजक शशिकांत, भाकियू जिलाध्यक्ष विमल तोमर, मुस्तकीम पठान, किसान सभा के इदरीश मोहम्मद, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के रमेश चंद विद्रोही, प्रो. अशोक प्रकाश, किसान एकता संघ के जितेंद्र कुमार, आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed