फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister VK Singh will inaugurate Aligarh exhibition

आज नुमाइश का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Union Minister VK Singh will inaugurate Aligarh exhibition
अलीगढ़ नुमाइश - फोटो : CITY OFFICE
गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव/नुमाइश) का उद्घाटन आज शाम तीन बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर अलीगढ़ के जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और मंत्री संदीप सिंह अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्य को विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह 140वीं नुमाइश है। कार्यक्रम मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम के मुताबिक, जनरल वीके सिंह सबसे पहले मित्तल गेट पर फीता काटेंगे। इसके बाद वह कृषि व औद्योगिक कक्ष का उद्घाटन करेंगे। स्टॉल का भ्रमण करेंगे। यहां से फिर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व गुब्बारे उड़ाएंगे। इसके बाद दरबार हाल में ध्वजारोहण, राष्टगान होगा। कृष्णांजलि मंच पर स्वागत और मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का उद्बोधन होगा। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शास्त्रीय नृत्य मयूर, रास, फूलों की होली होगी। बृहस्पतिवार शाम तक उद्घाटन कार्यक्रम की रिहर्सल जिला प्रशासन की ओर से की गई। नुमाइश दो मार्च तक सजेगी। हर साल की तरह इस बार भी नुमाइश में जम्मू-कश्मीर तक के दुकानदार आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed