Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU badminton team has been selected.

Aligarh News: आरएमपीयू की बैडमिंटन टीम चुनी गई

Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
RMPU badminton team has been selected.
चयनित आरएमपीयू की टीम। स्रोत : स्वयं
नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की पुरुष टीम का चयन बृहस्पतिवार को एसवी कॉलेज के स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम में किया गया। चयनित खिलाड़ी एक से पांच दिसंबर तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन



टीम में आईआईएमटी कॉलेज अलीगढ़ के शरद गोविंद, राज महाविद्यालय रायपुर टप्पल के सोनू कुमार, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अक्षत, आरपीएम कॉलेज के कार्तिक, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन अलीगढ़ के आर्यन, लालाराम कॉलेज अलीगढ़ के वैभव चौहान शामिल किए गए। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की डॉ. रीता गुप्ता तथा चयनकर्ता के रूप में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के डॉ. राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में श्रीमती धर्म देवी महाविद्यालय हरदुआगंज, आरपीएम डिग्री कॉलेज हाथरस, राज महाविद्यालय रायपुर टप्पल, आईआईएमटी कॉलेज अलीगढ़, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन अलीगढ़, लालाराम मोक्ष श्री महाविद्यालय तथा श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें आईआईएमटी कॉलेज प्रथम, राज महाविद्यालय रायपुर टप्पल द्वितीय तथा विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. अभि ओझा, अबू तालिब, वासु कुमार, मयंक सिंह एवं मानव अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed