फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister learns about potato cultivation techniques

Aligarh News: केंद्रीय मंत्री ने जानी आलू की पैदावार की तकनीकी

Thu, 26 Feb 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Union Minister learns about potato cultivation techniques
गांव बौहरे के वास में आलू के खेतों में भ्रमण करते केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम। संवाद - फोटो : samvad
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बुधवार को क्षेत्र के गांव बौहरे के वास का दौरा कर स्थानीय किसानों से संवाद किया। उन्होंने आलू की फसल की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और उत्पादन के बारे में जानकारी ली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मंत्री ओराम अपने सचिव नितिन ओझा के पैतृक गांव पहुंचे थे। उन्होंने खेतों में जाकर आलू की बुवाई से लेकर खोदाई तक की पूरी कृषि प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, रोग नियंत्रण तथा उत्पादन लागत जैसे तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने फसल की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए प्रति बीघा उत्पादन और बाजार में मिल रहे भाव के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि इस वर्ष पैदावार संतोषजनक है, लेकिन उचित मूल्य न मिलना और समय पर बिक्री न हो पाना बड़ी समस्या बनी हुई है। विशेष रूप से भंडारण और बाजार तक फसल की पहुंच पर किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने एक शीतगृह में पहुंचकर आलू भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज संचालकों से क्षमता, रखरखाव, किराया दर और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा वह स्वयं भी किसान परिवार से जुड़े हैं और ओडिशा में आलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सादाबाद की उन्नत खेती पद्धतियों का अध्ययन करने आए हैं।


उन्होंने बताया कि यहां की तकनीक, उत्पादन प्रणाली और भंडारण व्यवस्था का अनुभव ओडिशा के किसानों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वहां भी आलू उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष पति राधारमन अग्रवाल, रूपेंद्र सिंह नंबरदार, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, सूरज शाह, ठा. बनवारी सिंह सिकरवार, पवन अग्रवाल, राजेश कुमार गुड्डू, रजत चौधरी, सौरभ शर्मा, रवि कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed