फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From today, the Vande Bharat Sleeper train will run regularly on the route to Kashi and Triveni

Aligarh News: आज से काशी, त्रिवेणी के सफर पर नियमित चलेगी वंदे भारत स्लीपर

Mon, 02 Nov 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
From today, the Vande Bharat Sleeper train will run regularly on the route to Kashi and Triveni
भारतीय रेल। - फोटो : Archive
बनारस से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित संचालन सोमवार से शुरू होगा। अलीगढ़ के यात्रियों को अब यहां से काशी विश्वनाथ के साथ ही प्रयागराज में त्रिवेणी में डुबकी लगाने की यात्रा के लिए आधुनिक स्लीपर श्रेणी की ट्रेन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली से बनारस तक यह ट्रेन अपना पूरा सफर करीब साढ़े नाै घंटे में पूरा करेगी। जबकि अलीगढ़ से करीब साढ़े सात घंटे लगेंगे। उत्तर प्रदेश में शुरू हुई पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस लंबी दूरी की रेल यात्रा के लिए नया विकल्प है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। रेलवे की समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली शुक्रवार को छोड़कर संचालित होगी। यह वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर इसका आगमन तड़के 3:55 बजे और प्रस्थान 3:57 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर 11:20 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 11:22 बजे रवाना होगी। इसके वाराणसी पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 7:10 बजे निर्धारित किया गया है।



दैनिक यात्रियों की इंटरसिटी की मांग भी हो पूरी

दैनिक रेल यात्री संघ के सचिव अरविंद तिवारी ने कहा कि अलीगढ़ में हर बार राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव और संचालन की चर्चा होती है, लेकिन आम यात्रियों की वर्षों पुरानी इंटरसिटी ट्रेन की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। अलीगढ़ से संचालित पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी और उनके रनिंग स्टेटस से दैनिक यात्रियों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हमें वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिलने से खुशी है, लेकिन दैनिक यात्रियों के हितों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। रेलवे को आमजन की सुविधा के लिए इंटरसिटी ट्रेन की मांग पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed