{"_id":"6a36c5a73671f6d1f2034e43","slug":"uncontrolled-roadways-bus-crushed-three-people-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: अनियंत्रित रोडवेज बस ने ढकेल पर खड़े तीन को कुचला, महिला की मौत, चालक-परिचालक भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: अनियंत्रित रोडवेज बस ने ढकेल पर खड़े तीन को कुचला, महिला की मौत, चालक-परिचालक भागे
Sat, 20 Jun 2026 10:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:24 PM IST
सार
अनियंत्रित बस ढकेल से टकरा गई। ढकेल के पास खड़े तीन लोगों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। बस चालक और परिचालक वहां से भाग गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
इगलास में राजस्थान डिपो की बस को ओवरटेक करते समय अलीगढ़ डिपो की बस ने सड़क किनारे ढकेल के बगल में खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे कस्बे के बिजली घर के पास हुआ। तत्काल गंभीर रूप से घायल पुष्पा (55) पत्नी विष्णु कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं तीनों को कुचलने के बाद बस अनियंत्रित होकर ढकेल को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन
मृतका गोंडा थाना क्षेत्र के गांव चामड़ की निवासी थीं। वहीं हादसे में ढकेल मालिक रोशनलाल उर्फ पप्पू सेठ और अपनी बाइक के नजदीक के खड़े दिनेश निवासी गोंडा रोड भी घायल हुए थे। इनमें सीएचसी में उपचार के बाद रोशनलाल को छुट्टी दे दी गई थी, जबकि मामूली रूप से घायल दिनेश कुमार अपनी बाइक लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुष्पा देवी और रोशनलाल को एंबुलेंस बुलाकर तत्काल सीएचसी पहुंचाया। हादसा होते ही बस चालक और परिचालक भाग निकले। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर हादसे की खबर पाकर पहुंचे मृतका के पति सहित परिजन का राे-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन