फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncle and nephew were beaten to blood in a land dispute

Aligarh News: जमीन के विवाद में चाचा भतीजे को पीटकर किया लहूलुहान, जिला अस्पताल रेफर

Thu, 07 Mar 2024 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 01:00 AM IST
सार

मेड़बंदी के दौरान आरोपी ने अपनी खरीदी गई जमीन से आगे बढ़ कर उसके खेत में मेड़ डाल ली।जानकारी होने पर पीड़ित अपने भतीजे के साथ मौके पर पहुंचा और विरोध किया। चार पांच आरोपियों ने लाठी डंडों से दोनों को घायल कर दिया।

विज्ञापन
Uncle and nephew were beaten to blood in a land dispute
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव चितरौली खमानपुर में 6 मार्च की शाम जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चाचा भतीजे को लाठी डंडों से पीटकर कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


गांव चितरौली के नगला निवासी अमर सिंह पुत्र चिरंजीलाल ने पुलिस को बताया है कि उसने थाना विजयगढ़ के गांव नगला बरी निवासी एक व्यक्ति को अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। उक्त जमीन पर वह 6 मार्च को मेड़बंदी करा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि मेड़बंदी के दौरान आरोपी ने अपनी खरीदी गई जमीन से आगे बढ़ कर उसके खेत में मेड़ डाल ली।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पीड़ित अपने भतीजे सचिन पुत्र ओमवीर के साथ मौके पर पहुंचा और विरोध किया। चार पांच आरोपियों ने लाठी डंडों से दोनों को घायल कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायलों के परिजनों को जानकारी दी। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे और इसके बाद सीएचसी। वहीं डाक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed