{"_id":"6481f322326a33a02908dcb4","slug":"ugc-approves-new-courses-of-amu-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूजीसी ने दी अमुवि के नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम और रिफ्रेशर कोर्स हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूजीसी ने दी अमुवि के नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम और रिफ्रेशर कोर्स हैं शामिल
Thu, 08 Jun 2023 08:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:56 PM IST
सार
एएमयू को शैक्षिक अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए कई प्रशिक्षण, रिफ्रेशर और प्रशिक्षण कार्यक्रम आवंटित किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड पर होंगे।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी-मानव संसाधन विकास केंद्र, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए पाठ्यक्रमों की मंजूरी दी है। उच्च शिक्षा से जुड़े नवनियुक्त शिक्षकों के लिए 24 से 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम और सात से नौ विषयों में रिफ्रेशर पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू को शैक्षिक अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए कई प्रशिक्षण, रिफ्रेशर और प्रशिक्षण कार्यक्रम आवंटित किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड पर होंगे। यूजीसी एचआरडीसी की निदेशक डॉ. फायजा अब्बासी ने बताया कि कश्मीरी भाषा में शिक्षक शिक्षा, शिक्षण और प्रशिक्षण सहित विभिन्न विषयों को आच्छादित करने वाले सात से नौ विषय पर रिफ्रेशर पाठ्यक्रम हैं। इनमें पर्यावरण अध्ययन, रसायन विज्ञान, ओरिएंटल स्टडीज (अरबी/इस्लामिक अध्ययन,फारसी/कुरान अध्ययन/धर्मशास्त्र/उर्दू), आपदा प्रबंधन, आईसीटी और कंप्यूटर अनुप्रयोग के विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह से अनुसंधान, अनुसंधान में उत्कृष्टता, प्रस्तुति कौशल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन, समाज और कानून, डिजिटल पुस्तकालय प्रबंधन, सामाजिक कार्यविधियों, जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास के लिए कंप्यूटर आधारित डेटा विश्लेषण तकनीकी पर आठ लघु अवधि के पाठ्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
डॉ. अब्बासी ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के संबंधित सहायक प्रोफेसर विषय-विशिष्ट, बहु-विषयक और अंतःविषय पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यूजीसी ने इतिहास के सीएएस विभाग और उर्दू के सीएएस विभाग के शोधार्थियों के लिए परस्पर क्रिया कार्यक्रम आवंटित किए हैं। पहली बार सहायक कुलसचिव, सहायक वित्त अधिकारी, सहायक नियंत्रक और शैक्षणिक प्रशासकों के लिए चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आवंटित किया गया है, जो उनके प्रशासनिक कौशल को बढ़ाने में मदद देगा। पाठ्यक्रम कार्यक्रम और आवेदन दिशानिर्देश यूजीसी एचआरडीसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।