{"_id":"67d8834378d680c08d06c8c0","slug":"two-wrestlers-stood-second-by-lifting-85-kg-rope-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101037-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दो पहलवानों ने उठाई 85 किलो की नाल, भारत केसरी भी नहीं उठा सके 122 किलो की नाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दो पहलवानों ने उठाई 85 किलो की नाल, भारत केसरी भी नहीं उठा सके 122 किलो की नाल
Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
सार
प्रतियोगिता में भारत केसरी पलहवान का खिताब हासिल कर चुके वैरायटी पहलवान निवासी घाघऊ, सहपउ जनपद हाथरस भी 122 किलो की नाल नहीं उठा सके।
विज्ञापन
85 किलों की नाल उठाते खैर के सौंकी पहलवान
- फोटो : संवाद
विस्तार
विजयगढ़ की ग्राम पंचायत नगलाबरी के मजरा दमदपुरा में 17 मार्च को नाल उठाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें द्वितीय स्थान पर रहे बंका पहलवान निवासी रामगढ़ी और सौंकी पहलवान खैर ने अलग-अगल 85 किलो वजन की नाल उठाई। इसके लिए उन्हें क्रमश: 2100-2100 रुपये और पानी भरने वाली देग देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये किसी पहलवान को नहीं मिला, क्योंकि 122 किलो वजनी नाल कोई नहीं उठा सका।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में सादाबाद, हाथरस, जलेसर, एटा और आगरा जिले के पहलवानों ने भाग लिया। यहां पर 65 किलो, 82 किलो, 105 किलो और 122 किलो भारवर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। आयोजक नगलाबरी निवासी सोनपाल सिंह यादव और रजनेश यादव ने बताया कि होली के बाद हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। विजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी ने शुभारंभ कर विजेता पहलवानों को पुरस्कृत भी किया। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज गोयल, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर तिवारी, प्रधान वकील फौजी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन रेफरी पंकज शास्त्री ने किया। इस मौके पर माधो सिंह, हरि सिंह, वीरपाल सिंह, डिप्टी सिंह, रक्षपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, डोरीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारत केसरी भी नहीं उठा सके 122 किलो की नाल
प्रतियोगिता में भारत केसरी पलहवान का खिताब हासिल कर चुके वैरायटी पहलवान निवासी घाघऊ, सहपउ जनपद हाथरस भी 122 किलो की नाल नहीं उठा सके।