{"_id":"64689844936c72579e060eb3","slug":"two-workers-died-after-falling-into-the-factory-septic-tank-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh news: फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh news: फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sat, 20 May 2023 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 20 May 2023 03:22 PM IST
सार
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ए 9 फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूर गिर गए। मजदूरों की मौत से फैक्टरी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई चल रही थी। उसमें दो मजदूर गिर गए। टैंक से निकालकर मजदूरों को उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ए 9 फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूर गिर गए। मजदूरों की मौत से फैक्टरी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला, उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजन की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन