फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two teenagers who had gone out to collect ration from the kiln reached their home in Badaun

Aligarh News: भट्ठे से राशन लेने निकले दो किशोर बदायूं घर पहुंच गए

Mon, 22 Dec 2025 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers who had gone out to collect ration from the kiln reached their home in Badaun
क्षेत्र के गांव ऊमरी में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो किशोर भट्ठे से राशन लेने जाने की कहकर निकलने के बाद बदायूं स्थित पैतृक गांव चले गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी, रविवार सुबह उन्हें जानकारी मिली की वह अपने गांव पहुंच गए हैं। थाना पुलिस ने बताया कि गांव ऊमरी में ईंट-भट्ठे पर दो किशोर नरवीर पुत्र चरण सिंह और शिशुपाल सिंह अपने परिजनों के साथ गांव करते हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब दोनों किशोर भट्ठे से राशन का सामान लेने निकले थे लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे । परिजनों ने कई स्थानों पर उन्हें तलाश किया लेकिन सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई लेकिन रात में उनके फोन बंद जा रहे थे। सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों किशोर अपने पैतृक गांव कोली थाना दातागंज बदायूं चले गए हैं। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के परिजनों से रविवार सुबह छह बजे करीब किशोरों के अपने गांव पहुंच जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed