{"_id":"63f7cffda165a08b5e0b6724","slug":"two-teachers-suspended-for-affecting-educational-environment-and-other-charges-aligarh-news-c-2-ali1009-52191-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो शिक्षक निलंबित, शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने सहित हैं अन्य आराेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो शिक्षक निलंबित, शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने सहित हैं अन्य आराेप
Fri, 24 Feb 2023 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:13 AM IST
सार
अलीगढ़ बीएसए ने दो शिक्षकों को निलंबित किया है। एक पर मध्यान्ह भोजन योजना संबंधी उपभोग ऑनलाइन फीड न करने और शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने के आरोप हैं। वहीं दूसरा शिक्षक जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने सहित अन्य आरोपों में दो शिक्षक निलंबित कर दिए गए। यह कार्रवाई जांच आख्या पर बीएसए ने की है।
विज्ञापन
विकासं खंड धनीपुर के कंपोजिट विद्यालय सेहोर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राधारमरण उपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना संबंधी उपभोग ऑनलाइन फीड नहीं किया है। शैक्षिक वातावरण भी प्रभावित कर रहे हैं। योजना के जिला समन्वयक की जांच आख्या पर निलंबित करके प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
उधर, विकास खंड चंडौस के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबपुर के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार गौड़ के जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण कार्रवाई किए जाने की संस्तुति पर सुधीर कुमार को बीएसए ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन