फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three entrance gates to be constructed and three major intersections widened at a cost of 100 crore

Aligarh News: 100 करोड़ से बनेंगे तीन प्रवेश द्वार, तीन बड़े चौराहे होंगे चौड़े

Fri, 18 Sep 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Three entrance gates to be constructed and three major intersections widened at a cost of 100 crore
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण शहर में 100 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। तीन भव्य प्रवेश द्वार बनवाए जाएंगे और तीन प्रमुख चौराहों को चौड़ा कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य सड़कें भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

एडीए वीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि शहर में तीन भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पहला जीटी रोड हाईवे पर बौनेर के पास, दूसरा गभाना में महरावल के पास, तीसरा अनूपशहर रोड पर बनाया जाएगा। इन तीनों को शहर के कारोबार और परंपरा के अनुसार डिजाइन किया जाएगा ताकि आने-जाने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करते वक्त यहां की अनुभूति हो सके।
विज्ञापन


इसी तरह से दुबे का पड़ाव, ओजोन कट तिराहा और महेशपुर फाटक चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। वर्तमान में यह तीनों चौराहे संकरे हैं, जिससे यातायात प्रबंधन में असुविधा होती और जाम लगता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अवस्थापना निधि से कुछ अन्य सड़कें और निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। एडीए के अवस्थापना निधि के कार्यों को हरी झंडी देने के लिए बृहस्पतिवार शाम को बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed