{"_id":"627d5d7bfcb69449153e21c7","slug":"two-suitcases-will-reach-the-house-of-haj-pilgrims-aligarh-news-ali2913987142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : इस बार हज यात्रियों के घर पहुंचेंगे दो-दो सूटकेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : इस बार हज यात्रियों के घर पहुंचेंगे दो-दो सूटकेस
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बार हज यात्रियों के घर पर दो-दो सूटकेस भेजे जाएंगे ताकि यात्रा के दौरान भारतीय यात्रियों के सूटकेस का रंग और साइज एक हो और पहचान आसानी से हो सके। सूटकेस की रकम हज यात्रियों की किस्त में शामिल है। इस बार हज यात्रा पर साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है। पिछली हज यात्रा पर ढाई लाख रुपये से अधिक का खर्च आया था।
अलीगढ़ से हज यात्रा के लिए 336 लोगों ने आवेदन किया था। 65 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण 17 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब जिले से 319 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। 31 मई से हज यात्रियों की उड़ानें शुरू होंगी। खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि पहले हज यात्री अलग-अलग रंग और टीन के बक्से आदि लेकर सऊदी अरब जाते थे। इसके मद्देनजर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यह पहल की है, ताकि यात्रियों की आसानी से पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों ने पहली किस्त 81 हजार रुपये की जमा की थी। एक लाख 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त 19 मई तक जमा करनी होगी। इसके बाद अंतिम किस्त उड़ान से पहले जमा करानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जो हज यात्री सऊदी अरब में कुर्बानी कराना चाहते हैं, वह करा सकते हैं, अन्यथा इसके लिए रकम किस्त में जमा करानी होगी।
हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण 15 को
जमालपुर की मस्जिद में 15 मई को सुबह 9 बजे से हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण होगा। खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि डॉ. फैजान खान हज और उमरा के बारे में जानकारी देंगे। अब्दुल शाकिर व डॉ. अकील प्रशिक्षण में सहयोग देंगे।