{"_id":"675b4373a4c8a884780407b7","slug":"two-smugglers-arrested-with-three-quintals-of-ganja-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101388-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Fri, 13 Dec 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:41 AM IST
सार
थाना गोंडा अंतर्गत बिरखू नहरपुल के पास से मय 300 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा व एक कैन्ट्रा गाडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और बरामद गांजा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
थाना गोंडा पुलिस ने 11 दिसंबर देर रात को कैंटर वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन क्विंटल गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
थाना गोंडा, स्वॉट, क्रिमिनल इंटेलीजेंस टीम ने प्रभुदयाल पुत्र मुकेश निवासी ग्राम शीतलवाडा थाना हसायन जनपद हाथरस और दौलत पुत्र जगदीश निवासी राजपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड को थाना अंतर्गत बिरखू नहरपुल के पास से मय 300 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा व एक कैन्ट्रा गाडी के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना गोंडा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन