फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two more police station make in aligarh district

अलीगढ़ जिले महुआ खेड़ा और गोधा थाने अस्तित्व में आए

Fri, 05 Mar 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
two more police station make in aligarh district
26 थानों वाले जिले में दो नए थाने अस्तित्व में आ गए हैं। क्वार्सी थाने की चौकी महुआ खेड़ा और जवां थाने की चौकी गोधा को उच्चीकृत कर थानों का दर्जा दे दिया गया है। वहां कोतवाल व स्टाफ की तैनाती के साथ-साथ उन थानों के कार्यक्षेत्र का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक वहां संसाधन व व्यवस्थाएं जुटाकर उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दोनों चौकियां काफी समय पहले थानों के रूप में स्वीकृति हो गई थीं। बाद में बजट आवंटित होने पर भवन निर्माण शुरू हो गया था। भवन निर्माण का काम पूरा हो गया है। इसी के साथ आईजी पीयूष मोर्डिया, डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने इन दोनों थानों के कार्य क्षेत्रफल का विभाजन कर दिया है। क्वार्सी थाने की चौकी महुआ खेड़ा के थाना बनने से बड़ा लाभ क्वार्सी थाने को मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्रफल के हिसाब से जिले का सबसे बड़ा थाना क्वार्सी अब छोटा हो गया है। गांधीपार्क थाने से भी कुछ हिस्सा महुआ खेड़ा में शामिल किया गया है। इसी तरह जवां थाने की बुलंदशहर बॉर्डर की गोधा चौकी को थाने का दर्जा देते हुए उसमें जवां थाने को विभाजित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, गोधा में जवां क्षेत्र से कुल 42 गांव शामिल किए हैं। वहीं महुआ खेड़ा में क्वार्सी से 33 व गांधीपार्क से 9 गांव/मोहल्ले शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये तैनात हुए पहले इंस्पेक्टर और स्टाफ
एसएसपी स्तर से इन दोनों थानों के इंस्पेक्टर व स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इसमें गोधा थाने में मॉनीटरिंग सेल से रामसिया मौर्य को इंस्पेक्टर बनाया है। डीसीआरबी प्रभारी विनोद कुमार को महुआ खेड़ा का इंस्पेक्टर बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से एसआई अनिल कुमार, हेड मुहर्रिर सुभाष, जगवीर, सिपाही राजवीर, अनुज, प्रदीप, अरुण, पालेंद्र, ललित को गोधा में तैनाती दी गई है। एसआई सतेंद्रपाल, हेड मुहर्रिर सतेंद्र, रविंद्र पाल, सिपाही मुकुल पवार, अभिषेक, राजीव, नीरज, जयकांत व जितेंद्र को महुआ खेड़ा में तैनाती दी गई है। इनकी तैनाती के साथ सीओ तृतीय को निर्देशित किया है कि वे संबंधित गांवों में संभ्रांत लोगों की मदद से इनके रहने ठहरने का इंतजाम कराएंगे और लाइन से अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराएंगे।
तृतीय सर्किल व नगर क्षेत्र में रहेंगे ये थाने
ये दोनों थाने सीओ तृतीय सर्किल यानि नगर क्षेत्र में रहेंगे। इसके लिए एसएसपी ने सीओ तृतीय व सीओ लाइन को व्यवस्थाओं में सहयोग के निर्देश दिए हैं।
- पूर्व में मंजूर दो चौकियों गोधा व महुआ खेड़ा को उच्चीकृत कर थाने का दर्जा देते हुए वहां स्टाफ तैनाती के साथ कार्यक्षेत्र का विभाजन कर दिया है। नए थाना प्रभारी पहुंचकर वहां व्यवस्थाएं जुटाएंगे और जल्द इसी माह में दोनों थाने उद्घाटन के साथ काम शुरू कर देंगे। - मुनिराज जी, एसएसपी
थाना महुआ खेड़ा में ये गांव/मोहल्ले
- क्वार्सी थाने से ये इलाके कटे : विजय नगर, आरिफ रोड, तालसपुर, सुखरावली, डीपीएस तालानगरी, संत फिदेलिस स्कूल तालानगरी, महुआ खेड़ा, थानगढ़ी, इकारी, पिखलौनी, बोरना, सांगवान सिटी, लेखराज नगर, नगला डालचंद्र, मिथलापुरी, बघेल नगर, ग्रीनपार्क, ईशनपुर, हैवतपुर, हाजीपुर, गढ़मई, चिरौलिया, भरतुआ, गड़राना, कयामपुर, नगला देवी, कुलदीप विहार, 45वीं वाहिनी पीएसी कैंपस, मूसैपुर जलाल, रुस्तमपुर, पानखानी, कोछोंड़, उजर्रा।
- गांधीपार्क थाने से ये इलाके कटे : धनीपुर हवाईपट्टी, धनीपुर मंडी क्षेत्र, धनीपुर गांव, प्रेमनगर, बसंत विहार, याकूतपुर, प्रभात नगर, शारदापुरम, नई बस्ती सिंधौली।
थाना गोधा में ये गांव/मोहल्ले
जवां थाने से ये इलाके कटे : कटकर वीरपुर छवीलगढ़ी, सूरजपुर, मुजफ्फरा, अहक, छलेसर, पड़का, पड़की, गोपालपुर, खेड़ा बुजुर्ग, खेड़ा खुर्द, तालिब नगर, सुनामई, गोधा, सलेमपुर, पिलौना, बहरामपुर, मवान, शिकारगढ़ी, नगला ढक, काजिमपुर, तकीपुर, कृपारामपुर, कल्यानपुर, सिखारन, मैंमड़ी, इस्माइलपुर, अहरौली, ढैंकुरा, भवाईन, कनौरा, रेहमापुर, हिम्मतपुर, नगला भूड़, नगला पौदी, नगला राजखान, भवनगढ़ी, नगला बंजारा, खुटैना, महमूदपुर, सुल्तानपुर, रायपुर, खुशालगढ़ी।

रोरावर थाना जल्द अस्तित्व में आएगा
अलीगढ़। गोधा व महुआ खेड़ा के साथ-साथ देहली गेट की चौकी रोरावर को भी थाने के रूप में जल्द शुरू कर दिया जाएगा। भवन का निर्माण पूरा होने का इंतजार हो रहा है। रोरावर थाने का कार्य क्षेत्रफल तय कर दिया गया है। इस थाने में देहली गेट से कटकर रोरावर, शाहजमाल, तेलीपाड़ा, कयूम नगर, परवीन नगर, महफूज नगर, नीवरी बाग, आसिफ बाग, चमरौला, शाहपुर कुतुब, तालसपुर, जलालपुर, निवारी, शिवधाम कालोनी, रामप्यारीपुरम, विक्रम कालोनी, गोंडा मोड़, मथुरा बाईपास, मामूद नगर, शाहगंज, आर्य नगर, डेरी वाली गली, नवमान कालोनी, बिलाल नगर, बसुंधरा कालोनी, अहमद नगर, करबला, जैनी वाली गली, नई आबादी शाहपुर कुतुब, बारहबीघा, मेघ विहार, मोहल्ला ढोलक वाला को रोरावर में लिए जाने का नोटिफिकेशन हुआ है। वहीं लोधा थाने से नौगवां, भीमपुर, नारा वाजीदपुर, अमरपुर कोंडला को रोरावर थाने में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed