{"_id":"5ebbeea38ebc3e90470cf66c","slug":"two-more-patients-recovered-from-corona-city-office-news-ali2335435182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
कोरोना को हराकर ठीक हुए मरीजों को विदा करते मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व स्टाफ
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 2 और मरीज, जिनकी आयु 50 से 60 वर्ष के बीच है, कोरोना वायरस से मुक्ति पाने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
59 वर्षीय रोगी का इलाज प्रो. आर भार्गव, प्रो. एमएस जहीर, प्रो. एम शमीम तथा डॉ. हसन आमिर की टीम ने किया। जबकि 60 वर्षीय महिला का इलाज डॉ. लुबना जफर, डॉ. वलीम, डॉ. जेड अहमद, डॉ. इमराना और प्रोफेसर एम शमीम ने किया। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जेएनएमसी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा रोगियों के समुचित उपचार पर संतोष व्यक्त किया है। जेएनएमसी के प्रिंसिपल और सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के बाद अभी तक 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जेएनएमसी के कोविड वार्ड में 12 चिकित्सकों, 12 नर्सों, 8 अडेंटेंट्स और 8 सफाई कर्मियों की चार टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं। डॉ. अब्दुल वारिस डिप्टी मेडीकल सुप्रिंटेंडेंट के अनुसार कोविड वार्ड में 6 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जेएनएमसी के माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हारिस मंजूर ने बताया कि जेएनएमसी में अब तक 8165 कोरोना वायरस नमूनों की जांच की गई है और 195 नमूनों को संक्रमित पाया गया है।