{"_id":"67abacfd54c48732960d7c56","slug":"two-lakhs-looted-from-a-finance-employee-in-galas-aligarh-news-c-2-1-gur1003-602962-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इगलास में फाइनेंस कर्मी से दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इगलास में फाइनेंस कर्मी से दो लाख की लूट
विज्ञापन
अलीगढ़-मथुरा रोड पर मंगलवार रात लगभग आठ बजे एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने दो लाख से अधिक रुपये लूट लिए। फाइनेंस कर्मी किस्तों की वसूली कर बाइक से लौट रहा था। इलाका पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
गांव सिमरधरी निवासी विनोद पुत्र भीकम्बर मुथूट फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे फाइनेंस की किस्तों की वसूली कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अलीगढ़-मथुरा रोड पर गंग नहर पुल के समीप तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश उनसे मारपीट कर नकदी लूट कर भाग गए।
पीड़ित का कहना है कि लूट की रकम दो लाख से अधिक थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही थी।