{"_id":"5d17d2ba8ebc3e3ce319f050","slug":"two-labour-death-in-accident-gangiri-news-ali207116675","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से दो मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से दो मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की दोपहर गंगीरी चौराहे पर अनियंत्रित कैंटर ने पहले एक कार में टक्कर मारी फिर पीछे से ट्रैक्टर को ठोक दिया। इससे ट्राली में सामान के ऊपर बैठे दो मजदूर उछलकर सड़क पर गिरे और कैंटर के पहिए के नीचे आ गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने छर्रा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर हादसा होते ही दौड़े लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
अलीगढ़ शहर के थाना क्वार्सी के किशनपुर मरघट निवासी 50 वर्षीय विजय सिंह पुत्र धन सिंह व 48 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रन सिंह निवासी नगला भमोला थाना बन्ना देवी एक ठेकेदार के साथ सड़क निर्माण के काम में मजदूरी कर रहे थे। एक माह से यह दोनों गंगीरी के आरबीएस डिग्री कॉलेज की बन रही सड़क का काम समाप्त कर शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली में सामान लाद कर गांव हिदरामई में सड़क निर्माण का काम करने जा रहे थे। दोनों ट्राली में लदे सामान के ऊपर बैठे थे।
गंगीरी चौराहे पर उनके ट्रैक्टर ट्राली के पीछे एक कार चल रही थी। पीछे से आए अनियंत्रित कैंटर ने कार में टक्कर मारी तो कार एक साइड में चली गई। उधर अनियंत्रित कैंटर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे मजदूर विजय सिंह व राधेश्याम ट्राली से गिरकर कैंटर के पहिए के नीचे आ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से कैंटर चालक को छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। दोनाें मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है।