फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two laborers chased and beat the inspector

Aligarh: किराया न देने पर दो मजदूरों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दोनों आरोपी पकड़े, की जा रही पूछताछ

Tue, 16 Dec 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 02:54 PM IST
सार

दो मजदूरों ने दरोगा से कहीं जाने के लिए किराया मांगा। दरोगा ने किराया देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने किसी अन्य वाहन में बिठाने के लिए कहा। इसके लिए भी दरोगा ने साफ मना कर दिया। जिस पर गुस्साए दोनों मजदूरों ने दरोगा को सरिया से प्रहार कर दौड़ा-दौड़कर पीटा।

विज्ञापन
Two laborers chased and beat the inspector
घायल दरोगा राघवेंद्र सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के थाना रोरावर में तैनात दरोगा राघवेंद्र सिंह की खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी थी। दो मजदूरों ने किराया न देने पर दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों पर आरोप है कि दोनों ने दरोगा से कहीं जाने के लिए किराया मांगा था। दरोगा ने किराया देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने किसी अन्य वाहन में बिठाने के लिए कहा। इस पर भी दरोगा ने साफ मना कर दिया। जिस पर गुस्साए दोनों मजदूरों ने दरोगा को सरिया से प्रहार कर दौड़ा-दौड़कर पीटा।
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। दरोगा के माथे व हाथ में चोट आ गई। पुलिस घायल दरोगा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस की दो टीमों ने भाग रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि 16 दिसंब दोपहर करीब 12.30 बजे थाना रोरावर में उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। वहां उनके साथ देवरिया से आए दो मजदूरों ने मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई। उप निरीक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed