{"_id":"652306ea839b116e2c089315","slug":"two-killed-two-injured-in-collision-between-bike-and-moped-aligarh-news-c-210-1-sali1003-152-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक व मोपेड की टक्कर में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक व मोपेड की टक्कर में दो की मौत, दो घायल
Mon, 09 Oct 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:15 AM IST
सार
गांव दबी थाना अकराबाद निवासी शेरपाल सिंह पुत्र अशोक अपनी बाइक पर दो साथियों मनोज व बबलू के साथ किसी काम से अतरौली जा रहे थे। नौसा मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे मोपेड सवार खरगूपुरा निवासी सतीश से भिड़ गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
8 अक्टूबर की शाम नानऊ छर्रा मार्ग पर नौसा मोड़ पर बाइक व मोपेड में भिड़ंत हो गई। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
गांव दबी थाना अकराबाद निवासी शेरपाल सिंह पुत्र अशोक अपनी बाइक पर दो साथियों मनोज व बबलू के साथ किसी काम से अतरौली जा रहे थे। नौसा मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे मोपेड सवार खरगूपुरा निवासी सतीश से भिड़ गए।
विज्ञापन
जिससे मोपेड सवार सतीश व बाइक सवार शेरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गांव खरगूपुरा निवासी सतीश के परिजनों में मौत की खबर सुनते ही चीख पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे एक बेटी व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन