{"_id":"685d434a9b6f5c81ea0326c4","slug":"two-including-a-woman-arrested-for-smuggling-ganja-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांजा तस्करी में महिला सहित दो गिरफ्तार, नागपुर-उड़ीसा से खरीद अलीगढ़ आस-पास बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांजा तस्करी में महिला सहित दो गिरफ्तार, नागपुर-उड़ीसा से खरीद अलीगढ़ आस-पास बेचते थे
Thu, 26 Jun 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया है कि वह नागपुर व उड़ीसा से गांजा सस्ते दामों में खरीदते थे। उसे अलीगढ़ व आस पास के क्षेत्र में 16-18 हजार रुपये के भाव से बेचते थे।
विज्ञापन
महिला सहित पकड़े गए दो आरोपी और बरामद गांजा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
इगलास पुलिस ने 26 जून को गांजा की तस्करी करने वाली महिला सहित दो को करवन नदी की पुलिया से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच किलो 820 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग ग्रामीण की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गांव सुखरावली के विकास शर्मा व फरीदाबाद के सूरजकुंड की अंजू पत्नी कृष्णा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पांच किलो 820 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
दोनों ने बताया है कि वह नागपुर व उड़ीसा से गांजा सस्ते दामों में खरीदते थे। उसे अलीगढ़ व आस पास के क्षेत्र में 16-18 हजार रुपये के भाव से बेचते थे। पकड़े गए विकास शर्मा अलीगढ़ का रहना वाला है, उस पर छह और महिला अंजू फरीदाबाद की रहने वाली है, जिस पर एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन