{"_id":"67ac80c1d111aa165c002913","slug":"two-groups-of-girl-students-fought-over-water-in-aligarh-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के झगड़े में खेल का मैदान बना अखाड़ा: पानी को लेकर दो गुटों में चले लात-घूंसे, करना पड़ा बीच-बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के झगड़े में खेल का मैदान बना अखाड़ा: पानी को लेकर दो गुटों में चले लात-घूंसे, करना पड़ा बीच-बचाव
Wed, 12 Feb 2025 04:36 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:36 PM IST
सार
दोपहर करीब 3:15 बजे मैच के दौरान पानी के पाउच को लेकर छात्राएं आपस में भिड़ गईं। इसकी शुरुआत तब हुई जब एक छात्रा ने पानी का पाउच ले लिया। दूसरी छात्रा ने उससे पाउच मांगा, लेकिन उसे मना कर दिया, इस पर उसने पाउच न देने वाली छात्रा को गाली दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बुधवार को नुमाइश मैदान में चल रही रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान पानी के पाउच को लेकर छात्राओं के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। आयोजकों ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
अलीगढ़ महोत्सव के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसी के तहत नुमाइश मैदान पर रस्साकशी प्रतियोगिता चल रही थी। दोपहर करीब 3:15 बजे मैच के दौरान पानी के पाउच को लेकर छात्राएं आपस में भिड़ गईं। एक छात्रा ने पानी का पाउच ले लिया। दूसरी छात्रा ने उससे पाउच मांगा, लेकिन उसे मना कर दिया, इस पर उसने पाउच न देने वाली छात्रा को गाली दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाली सुनते ही साथ की छात्राएं भड़क गईं। इसके बाद दोनों कॉलेज की छात्राएं आमने-सामने आ गईं और जमकर उनमें लात-घूंसे चले। आयोजकों ने बीच-बचाव कराया। लात-घूंसा चलाने वालीं छात्राएं टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज और चिरंजीलाल इंटर कॉलेज की हैं।