फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two friends died in road accident in Aligarh third one is critical One Young man married just 11 days earlier

मातम में बदलीं खुशियां: बाइक सवार दो दोस्तों की हादसे में मौत, तीसरा गंभीर; 11 दिन पहले ही हुई थी छोटे की शादी

Tue, 03 Mar 2026 12:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Mar 2026 12:23 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से होली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों युवकों में से एक की शादी 11 दिन पहले ही हुई थी।

विज्ञापन
Two friends died in road accident in Aligarh third one is critical One Young man married just 11 days earlier
मृतक छोटू व भूपेंद्र फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शाहपुर गांव के पास 2 मार्च देर रात बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां दो दोस्तों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे की खबर पर थाना सासनी गेट क्षेत्र के आंबेडकर चाैक पला-साहिबाबाद में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। साहिबाबाद आंबेडकर चौक निवासी छोटे उर्फ छोटेलाल (23) पुत्र हरी सिंह अपने दोस्त भूपेंद्र कुमार (23) पुत्र कालीचरन और नरेश (25) पुत्र महेंद्र सिंह के साथ बाइक से 2 मार्च रात अपनी बहन लक्ष्मी की ससुराल जिराैली, सासनी जनपद हाथरस होली खेलने जा रहे थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शाहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने छोटे उर्फ छोटेलाल व भूपेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

नरेश कुमार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि अभी पुलिस को परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed