फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two farmers participating in the sit-in protest have fallen ill

Aligarh News: धरने में बैठे दो किसान बीमार

Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two farmers participating in the sit-in protest have fallen ill
टप्पल ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। किसान और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। धरना दे रहे किसान कृपाली और किरनपाल की मंगलवार रात तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने धरना स्थल पर पहुंचकर बीमार किसानों का हालचाल जाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल के प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल ले जाया गया, जहां डॉ. संजीव कुमार ने उपचार किया। स्वस्थ होने के बाद दोनों किसान पुन: धरनास्थल पर लौट आए। धरने में दमुआका गांव में सफाई न होने का मुद्दा भी उठा। चौधरी रमेश कुमार अत्री ने खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी और एडीओ पंचायत इंद्रजीत सिंह भाटी को बुलाकर शिकायत की। अधिकारियों ने गांव में जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। बुधवार को चौधरी दर्याब सिंह ने धरने की अध्यक्षता और रामचंद्र सरदार ने संचालन किया। संगठन ने समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed