फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two fake voters caught in the Bannadevi area

बन्नादेवी क्षेत्र में पकड़े दो फर्जी वोटर

Fri, 19 Apr 2019 02:15 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two fake voters caught in the Bannadevi area
बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि। - फोटो : Rupesh
लोकसभा चुनाव के दौरान डीएम और एसएसपी ने गुरुवार को पूरे दिन जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बन्नदेवी क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर दो फर्जी वोटर पकड़े। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कार्यवाही होगी। वहीं सोशल मीडिया पर ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


जिले में दूसरे चरण का चुनाव पुलिस और प्रशासन की सख्ती के कारण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शहर में एक दो छुटपुट घटनाएं हुई। जिनको जल्द निस्तारित कर दिया गया। गुरुवार को शाम पांच बजे डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुल्हरि मैरिस रोड स्थित चिल्ड्रन अकेडमी स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन

 

उन्होंने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया। फालतू बैठे लोगों को भगाया। इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर ईवीएम मशीन पर वोट डालते समय फोटो वायरल किए गए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बन्नादेवी के बारहद्वारी मतदान केंद्र से दो फर्जी वोटर पकड़े गए हैँ। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed