फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two fake roadways bus seize

सड़क सुरक्षा माह के तहत दो फर्जी रोडवेज बसें सीज

Wed, 20 Jan 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
two fake roadways bus seize
सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी द्वारा पकड़ी गई फर्जी रोडवेज बस। - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन अलीगढ़ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी की ओर से नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दो फर्जी रोडवेज बसों को भी पकड़ा गया। इनमें से एक बस को लोधा थाने में बंद कराया गया। वहीं, दूसरी बस का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आरटीओ प्रवर्तन और प्रशासन की अध्यक्षता में ऑनलाइन प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी हुआ। इसमें संभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चलाने और मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार प्रवर्तन व प्रशासनिक कार्रवाई करने की सीख दी गई। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि रोडवेज के रंग में रंगकर फर्जी बसों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रशासन केडी सिंह गौर ने अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज के समस्त कर्मचारियों-अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जागरूक कर सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों को जनता के हित में काम करने, विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed