{"_id":"5f8ea92e8ebc3e9bcd437bba","slug":"two-doctors-of-jn-medical-college-suspended-after-cbi-probe-regarding-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: जेएन मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर गिरी गाज, सीबीआई जांच के बाद किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: जेएन मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर गिरी गाज, सीबीआई जांच के बाद किए गए निलंबित
Tue, 20 Oct 2020 03:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 20 Oct 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में पूछताछ करने आई सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड की जांच करते हुए सीबीआई की टीम लगातार मामले की तह तक जाने के प्रयास में लगी हुई है। घटना को लेकर मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर इसकी गाज गिरी है।
विज्ञापन
सोमवार को सीबीआई टीम की पूछताछ के बाद मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर दो डॉक्टरों डॉ. उबैद इम्तियाज उल हक और डॉ. मोहम्मद अजीमुद्दीन मलिक को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. एसएएच जैदी की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि संबंधित दोनों डॉक्टर किसी भी प्रकार की अपनी ड्यूटी को आगे परफॉर्म न करें।
विज्ञापन
पद से हटाए गए डॉक्टरों ने इसको लेकर रोष जताया है और कहा है कि हमने महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दी। इसके बाद भी हमारे संबंध में सहानुभूति से विचार नहीं किया गया। इस प्रकरण को लेकर आरडीए ने विरोध जताया है।