{"_id":"5c757d27bdec223c464397dc","slug":"two-dies-in-road-accident-at-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग का सिंदूर, पति को ऐसे आई मौत, बेहोश हो गई नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग का सिंदूर, पति को ऐसे आई मौत, बेहोश हो गई नवविवाहिता
Tue, 26 Feb 2019 11:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे डीआरजी विद्यालय धनीपुर कुराना के समीप टप्पल की ओर से आ रहे कैंटर ने दो बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। चारों घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक की 21 फरवरी को ही शादी हुई थी। उधर अन्य तीन घायल छात्र हैं जो बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही पांच दिन बाद ही सुहागिन से विधवा बनी युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
जानकारी के अनुसार रवी पुत्र जयप्रकाश (16), छोटू पुत्र जयप्रकाश (15) और लालू पुत्र श्यामू (16) निवासी खेड़िया बुजुर्ग थाना खैर हाईस्कूल के छात्र हैं। भरतपुर बझेड़ा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार की सुबह हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा का पेपर देने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
विद्यालय के निकट टप्पल की तरफ से आ रहे कैंटर ने तीनों छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। इसी बीच जट्टारी की ओर से जा रहे अमन पुत्र भीम सिंह (22) निवासी गोपालगढ़ जिला गौतम बुद्धनगर बाइक से अपने भाई आशू को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए गांव पलसेड़ा थाना पिसावा छोड़कर अपने गांव गोपालगढ़ की ओर लौट रहे थे।

उन्हें भी अनियंत्रित कैंटर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर जट्टारी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपेंद्र बालियान पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल जेवर भेजा।
उधर भीड़ ने कैंटर चालक व परिचालक को पकड़कर पिटाई की। जेवर अस्पताल में अमन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमन की शादी 21 फरवरी को जट्टारी के समीपवर्ती गांव जरतौली में हुई थी। घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चर्चा है कि कैंटर चालक नशे की हालत में था।
अमन पर ही निर्भर था परिवार
चार भाइयों में अमन दूसरे नंबर के थे। वह नोएडा में किसी कंपनी में जॉब करते थे। पूरा परिवार अमन पर निर्भर था। पांच दिन पहले ही विवाह हुआ था। हाथों की मेहंदी सूखने से पहले पत्नी के सुहाग का सिंदूर उजड़ गया।