फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two cousins who are going to attend the wedding ceremony died in an accident

Aligarh News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत

Wed, 29 Nov 2023 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two cousins who are going to attend the wedding ceremony died in an accident
कोतवाली के गांव सिमथला निवासी दो चचेरे भाईयों की मंगलवार सुबह खुर्जा के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों युवक दिल्ली से अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने बाइक के द्वारा गांव आ रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शवों के गांव पहुंचते ही परिवार में चीत्कार शुरू हो गया। कोहराम देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन




अतरौली के गांव सिमथला निवासी नीरज 25 वर्ष पुत्र पप्पू सिंह अपने चचेरे भाई सुनील 24 वर्ष पुत्र डॉ. छिद्दू सिंह उर्फ दलवीर के साथ दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मंगलवार शाम को नीरज के बड़े भाई उमेश की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए नीरज व सुनील बाइक द्वारा मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन




तभी खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में पहासू मार्ग पर शिल्पा गार्डन के निकट कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना परिवार को मिली तो शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी लोग खुर्जा रवाना हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया और गमगीन हाल में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत कई लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने मौके पर पहुंचे। युवकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।





नहीं गई बरात, शादी की तिथि आगे बढ़ाई
उमेश की बरात जिला बुलंदशहर के गांव कोटला जानी थी। शादी की सभी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी थीं। परिवार में बेहद खुशी का माहौल था। लेकिन तड़के आई मनहूस खबर ने खुशियां मातम में बदल दीं। जिस वक्त बरात गांव से विदा होनी थी उस वक्त दोनों के शव गांव में पहुंचे। इससे परिवार के लोगों ने लड़की पक्ष से वार्ता कर शादी की तिथि आगे बढ़ा दी। यह भी बताया जाता है कि दुल्हन पक्ष के यहां भी दो दिन पहले टेंपो पलट जाने से परिवार की ही एक महिला की मौत हो गई थी। इससे वहां भी गमगीन हाल में शादी की औपचारिकताएं हो रही थीं। इस घटना से दोनों जगहों पर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed