फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two communities come together to face land, commotion

जमीन को लेकर दो समुदाय आए आमने-सामने, हंगामा

Tue, 27 Jun 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two communities come together to face land, commotion
कोतवाली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव टुआमई में ईद के दिन ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जहां एक समुदाय के कुछ लोगों ने मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कब्र बनाने का प्रयास किया। वहीं मंदिर के सामने कब्र बनती देख दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए और उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


गांव टुआमई में एक वर्षों पुराने पीपल के पेड़ के नीचे चामड़ माता का थान बना हुआ है। जिसके सामने ग्राम पंचायत की कुछ खाली जगह पड़ी हुई है। जिस पर गांव के ही एक दूसरे समुदाय विशेष के कुछ लोग सोमवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद उक्त जगह पर पहुंच गए और वहां मिट्टी खोद कर कब्रें बनाने लगे। मंदिर के सामने कब्र बनती देख हिंदू समाज के लोग उत्तेजित होकर कब्र बनाने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों समुदाय के लोग हंगामा करते हुए  में आमने सामने आ गए। ग्राम प्रधान द्वारा मिली सूचना पर एसओ डॉ. विनोद सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस को आता देख कब्र बना रहे लोग वहा से भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंदिर के सामने खाली पड़ी जगह मंदिर पर होने वाले धार्मिक आयोजन के लिए छोड़ रखी है। समुदाय विशेष के लोग सोमवार को उक्त जगह पर आकर गड्डा खोदकर कब्र बनाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनो समुदाय के लोगों को समझाबुझाकर फिलहाल मामला शांत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त जमीन ग्राम पंचायत की है। इस जगह से किसी को कोई मतलब नही है। इस तरह की घटनाओं से माहौल खराब होता है। ग्राम पंचायत की जगह सरकारी होती है, अगर यहां किसी ने कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी। - आनंद यादव, ग्राम प्रधान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed