{"_id":"60cb9cac8ebc3e348c5ea433","slug":"two-children-were-tested-for-typhoid-and-mucus-city-office-news-ali265794815","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से पीड़ित परिवार का मामलाः दो बच्चों की हुई टायफाइड व बलगम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से पीड़ित परिवार का मामलाः दो बच्चों की हुई टायफाइड व बलगम की जांच
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती नगला मंदिर निवासी गुड्डी के दो बच्चों की टायफाइड रिपोर्ट पॉजिटिव है। एक बच्चे का बलगम जांच के लिए भेजा गया है। राहत की बात यह है कि महिला एवं उसके पांचों बच्चे एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आए हैं।
कई दिनाें तक भूखे रहने से महिला एवं उसके बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। उनके शरीर की हड्डियां दिखाई दे रही हैं। महिला एवं उसके कुछ बच्चे इतने कमजोर हो गए हैं कि चलने फिरने में दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को गुड्डी देवी व बच्चों का एक्सरे हुआ। पैदल चलने में दिक्कत हो रही थी। एक बच्चा स्ट्रेचर पर एक्सरे कराने गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें प्रोटीन युक्त भोजन दिया जा रहा है। परिवार के सभी सदस्यों का एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव है। एक बच्चे की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आनी है। 15 वर्षीय विजय एवं 10 वर्षीय टीटू की टायफाइड रिपोर्ट पॉजिटिव है। विजय का हीमोग्लोबिन 7.8 पाए जाने पर बुधवार को ब्लड चढ़ाना पड़ा था। उसका बीपी भी काफी कम आ रहा था।
चिकित्सक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्यों का एक्सरे कराया गया है। विजय का बलगम टीबी जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब सबकी सेहत पहले से बेहतर है। कुछ बच्चों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। एंटीबायोटिक दवाएं चल रही हैं।