{"_id":"653c1fc0b81cd4b49009cde1","slug":"two-bridges-will-be-built-on-ramghat-road-of-aligarh-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बनेंगे दो पुल, 152.98 लाख की पहली किस्त जारी, यहां होंगे ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बनेंगे दो पुल, 152.98 लाख की पहली किस्त जारी, यहां होंगे ब्रिज
Sat, 28 Oct 2023 07:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:06 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल से अनुमोदन के बाद प्रदेश के दस छोटे पुल अलग-अलग जिलों में स्वीकृत किए हैं। जिनमें दो छोटे पुल अलीगढ़ को मिले हैं। दोनों ही रामघाट कल्याण मार्ग के लिए हैं।
विज्ञापन
रामघाट रोड
- फोटो : रूपेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार के स्तर से लगातार बजट जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग पर दो छोटे पुल स्वीकृत किए गए हैं। दोनों पुल इस मार्ग के फोरलेन होने से पहले पुल चौड़ा किए जाने के इरादे से स्वीकृत किए गए हैं। इनके बनने के बाद ही इस मार्ग को फोरलेन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कुल बजट स्वीकृत करते हुए पहली किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल से अनुमोदन के बाद प्रदेश के दस छोटे पुल अलग-अलग जिलों में स्वीकृत किए हैं। जिनमें दो छोटे पुल अलीगढ़ को मिले हैं। दोनों ही रामघाट कल्याण मार्ग के लिए हैं। इनमें एक पुल इस मार्ग पर 25वें किमी पर 116.25 लाख से बनना तय हुआ है। दूसरा पुल 10वें किमी पर 74.98 लाख का स्वीकृत हुआ है। इनकी पहली किस्त के तौर पर पहले पुल के लिए 93 लाख व दूसरे के लिए 59.98 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। बता दें कि यह मार्ग फोरलेन होना प्रस्तावित है। उसी दिशा में ये पुल बनना तय हुआ है।
विज्ञापन
एक पुल का बजट संशोधन प्रस्ताव जाएगा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से रामघाट मार्ग पर दो पुल स्वीकृत किए गए हैं। मगर, उसमें एक पुल के लिए बजट कम मंजूर हुआ है। जो बजट मांगा गया था, वह नहीं मिला है। यह दसवें किमी के पुल का प्रस्ताव है। इसे फिर से संशोधित कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन