फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brides abscond with jewellery

दो दुल्हनें जेवरात लेकर फरार: मंदिर में मुंह दिखाई, फिर शादी, विदा करा ले गए भाई, युवती-भाई के फोन स्विच ऑफ

Wed, 22 May 2024 12:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 12:38 AM IST
सार

बिचौलियों ने अस्सी-अस्सी हजार रुपये लेकर शादी कराई थीं। पुलिस ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Two brides abscond with jewellery
दो दुल्हनें शादी के समय - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में दो युवकों की बिचौलियों ने शादी कराईं और दो दिन बाद ही दुल्हनें लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गईं। परिवारों ने पुलिस से शिकायत की। जिसमें बताया कि बिचौलियों ने अस्सी-अस्सी हजार रुपये लेकर शादी कराई थीं। पुलिस ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहला वाकया चंपा विहार साकेत कालोनी के मानव बंसल के साथ हुआ। मानव द्वारा पुलिस को बताया गया कि 14 मई को उसकी शादी बुलंदशहर के खुर्जा स्थित चामुंडा मंदिर में नेहा नाम की युवती से कराई गई। उसी मंदिर में पहले मुंह दिखाई कराई गई थी। शादी कराने में धनीपुर ब्लाक की मोहन नगर कालोनी निवासी पुष्पा देवी, सूर्य विहार निवासी प्रदीप शर्मा, कमलेश व बबलू ने बिचौलिये की भूमिका निभाई। शादी के बाद नेहा को विदा कराकर घर लाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई को उसके भाई सोनू व प्रदीप विदा कराकर ले गए। जाते समय वह अपने साथ दूल्हा पक्ष द्वारा चढ़ाए गए कई लाख के जेवरात व मुंह दिखाई के रुपये तक साथ ले गई। 17 मई को उसे वापस ससुराल विदा कराने के लिए नेहा के भाइयों को फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ था। युवती का फोन भी बंद था। इसी बीच पता चला कि इसी तरह की घटना उनके ही मोहल्ले के दिनेश के साथ हुई है। 

दिनेश की शादी 16 मई को पूजा नाम की युवती से हुई। वह जिद कर दिनेश व परिवार के साथ 17 मई को बाजार जाने के बहाने पूरे जेवरात पहनकर गई और अचलताल से गायब हो गई। यह शादी भी बबलू, पुष्पा व कमलेश आदि ने कराई थी। दोनों शादियों के इन बिचौलियों ने 80-80 हजार रुपये लिए थे। दोनों युवतियों के जेवरात सहित गायब होने पर दूल्हा पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बिचौलियों व दुल्हन आदि पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

मामले में पुष्पा व बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। उन्होंने सिर्फ इतना स्वीकारा कि उनका काम शादी कराना है। इसके अलावा वे कुछ नहीं जानते। मगर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार आगे की जांच व अन्य की तलाश जारी है। सीओ तृतीय एएसपी अमृत जैन के अनुसार मामले में खुर्जा में भी जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed