{"_id":"6a9033d9e25dd5917e071b02","slug":"two-bikes-collide-in-akrabad-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना: अकराबाद में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल, एक जेनएन मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना: अकराबाद में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल, एक जेनएन मेडिकल कॉलेज रेफर
Thu, 27 Aug 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:26 PM IST
सार
दोनों बाइकें किसी वाहन को ओवरट्रैक करते हुए आपस में टकरा गईं। भिड़ंत के कारण बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों लोग घायल हो गए। एक गंभीर को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करि दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद कस्बे में विजयगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की शाम को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में बाइकें चला रहे दोनों युवकों के पिता व दादा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गांव इरखिनी निवासी ललित कुमार पुत्र पिंटू ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने दादा राजपाल सिंह के साथ अकराबाद से बाइक पर गांव लौट रहा था। वहीं, थाना छर्रा के गांव सिहावली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने पिता चंद्रपाल सिंह के साथ गांव सुहावली में एक रिश्तेदार के घर से गमी में शामिल होने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
शाम चार बजे सैय्यद बाबा थान के पास दोनों की बाइकें एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास रघुवंशी का कहना है कि घायल चंद्रपाल की हालत गंभीर होने के कारण उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन