फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two bikes collide in Akrabad

सड़क दुर्घटना: अकराबाद में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल, एक जेनएन मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 27 Aug 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 27 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

दोनों बाइकें किसी वाहन को ओवरट्रैक करते हुए आपस में टकरा गईं। भिड़ंत के कारण बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों लोग घायल हो गए। एक गंभीर को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करि दिया गया।

विज्ञापन
Two bikes collide in Akrabad
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद कस्बा में विजयगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गांव इरखिनी निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को राजपाल सिंह के साथ अकराबाद से घर लौट रहा था। थाना छर्रा के गांव सिहावली निवासी सुनील कुमार भी अपने पिता चंद्रपाल सिंह के साथ लौट रहे थे। वे गांव सुहावली में एक रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गए थे। शाम करीब 4 बजे सईयद बाबा धान के पास यह हादसा हुआ। दोनों बाइकें किसी वाहन को ओवरट्रैक करते हुए आपस में टकरा गईं। भिड़ंत के कारण बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक घायल की स्थिति गंभीर
सीएचसी अधीक्षक बिकास रघुवंशी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल चंद्रपाल की हालत गंभीर है। चंद्रपाल को सीएचसी से जेएन मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह निर्णय उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed