फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two accused arrested in police encounter

Aligarh News: भैंस चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में दबोचे, अन्य साथी फरार, तलाश जारी

Sat, 25 Oct 2025 01:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 01:56 PM IST
सार

थाना पालीमुकीमपुर से पोच भैंस व दो कटिया, थाना हरदुआगंज से एक भैंस, थाना छर्रा से एक भैंस, थाना दादों से एक भैंस, थाना गभाना से एक भैंस व एक कटिया, थाना गोधा से एक भैंस व थाना विजयगढ से एक भैंस चोरी की गयी थी।

विज्ञापन
Two accused arrested in police encounter
मुठभेड़ में दबोचे आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

11 व 12 अक्तूबर की रात अलीगढ़ के अतरौली थाना अंतर्गत बढौली गांव में ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ली गई थीं। पुलिस ने मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


20 व 21 सितंबर की रात में अतरौली के ग्राम चपौटा में अज्ञात अभियुक्तगण ने मारपीट कर भैंस चोरी की गयी थीं ।  11 व 12 अक्तूबर को रात में गांव बढौली से ताला तोड़कर भैंस चोरी की गयीं। थाना पालीमुकीमपुर से पोच भैंस व दो कटिया, थाना हरदुआगंज से एक भैंस, थाना छर्रा से एक भैंस, थाना दादों से एक भैंस, थाना गभाना से एक भैंस व एक कटिया, थाना गोधा से एक भैंस व थाना विजयगढ से एक भैंस चोरी की गयी थी। 
विज्ञापन


थाना अतरौली पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने शेखुपुर राजमार्गपुर चौराहा पिलुखनी बंबा से दो शातिर अभियुक्त फिरोज पुत्र तोतिया उर्फ मुकेश बंजारा निवासी नदरई थाना कोतवाली जनपद कासगंज व आरिफ पुत्र शब्बीर उर्फ कन्होई निवासी नदरई थाना कोतवाली नगर जनपद कासगंज को मुठभेड़ में दबोच लिया। अभियुक्तों के अन्य साथी यासीन पुत्र अब्दुल्ला निवासी अकराबाद थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ मूल निवासी नदरई थाना कोतवाली नगर जनपद कासगंज व अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुट गई है। पकड़ गए अभियुक्त फिरोज पर 27 मुकदमे और आरिफ पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरामदगी 

  • एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस (अभियुक्त फिरोज से)
  • एक अवैध तमंचा 32 बोर, 02 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस (अभियुक्त आरिफ से)
  • भैंस चोरी की बिक्री से मिली  41,850 रुपये 
  • घटना में प्रयुक्त एक पिकअप यूपी 81 सीटी 5368
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed