{"_id":"647ceac4fa5f7991cc03e414","slug":"trying-to-spoil-the-atmosphere-by-blackening-the-board-of-emperor-prithviraj-chauhan-khar-news-c-107-1-khr1001-18-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड पर कालिख पोती, माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड पर कालिख पोती, माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Mon, 05 Jun 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:19 AM IST
सार
नौझील बाजना रोड स्थित शिवाला खुर्द गांव में महाराणा प्रताप की जयंती पर लोगों ने पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाया था। अराजक तत्वों ने पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड पर कालिख पोती दी। इस बारे में क्षत्रिय समाज के लोगों को पता चला तो उनमें आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन
गांव शिवाला खुर्द में पृथ्वीराज चौहान लिखे बोर्ड पर पोती गई कालिख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में खैर के गांव शिवाला खुर्द में रविवार को पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नौझील बाजना रोड स्थित शिवाला खुर्द गांव में महाराणा प्रताप की जयंती पर लोगों ने पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाया था। अराजक तत्वों ने पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड पर कालिख पोती दी। इस बारे में क्षत्रिय समाज के लोगों को पता चला तो उनमें आक्रोश पनप गया। मौके पर युवाओं को भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
गांव निवासी मुकेश चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड पर कालिख पोतकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। आए दिन अराजक तत्व गांव में अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन