फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Try to rob the answer sheets on the strength of tamanche

तमंचे के बल पर उत्तर पुस्तिकाएं लूटने की कोशिश

Sun, 02 Apr 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Try to rob the answer sheets on the strength of tamanche
अतरौली के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल करते परीक्षार्थी। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में कस्बा स्थित एक परीक्षा कें द्र पर दबंगों ने तमंचे के बल पर उत्तर पुस्तिकाएं लूटने की कोशिश की। इस पर ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने दबंगों को मौके से दौड़ा लिया, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। वहीं नकल कराने के  नाम पर वसूली की सूचना मिलते ही    पुलिस ने कई सेंटरों तक दौड़ लगाई, लेकिन सभी सूचना फर्जी साबित हुई। 
विज्ञापन


थाना दादों के गांव फरीदपुर सिहानी स्थित देवी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज में दो दिन पहले हाईस्कूल की परीक्षा में जब एक परीक्षार्थी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दे रहा था तो वह छात्राओं के कमरे में जाकर बैठ गया था। बताते हैं कि इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने उसे तमाचा मार दिया था। उस समय तो वह वहां से चला गया, लेकिन शनिवार को वह अपने कुछ साथियों के  साथ हाथों में तमंचे लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा, जहां सुबह की पाली समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं लूटने की कोशिश की। यह देख केंद्र व्यवस्थापक ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण व अन्य लोग जुट गए। उन्होंने दबंगां को दौड़ा लिया, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कॉलेज प्रबंधक प्रमोद बघेल ने गांव नगरिया निवासी पांच लोगों के विरुद्ध थाना दादों में उत्तर पुस्तिकाएं लूटने की कोशिश में तहरीर दी है।

वहीं शाम को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान के द्वितीय पेपर में कई परीक्षा केंद्रो पर नकल कराने के नाम मारपीट कर रुपये वसूलने की शिकायत पुलिस को मिली। इस पर पुलिस की यूपी 100 की गाडी़ परीक्षा केंद्र पर पहुंची।  कर्मचारियों ने परीक्षा केंद्र पर सूचना देने वाले परीक्षार्थी का नाम पूछा तो राहुल नाम का कोई परीक्षार्थी नहीं मिला।


 भाई को अपनी तरह इंजीनियर बनाने के लिए परीक्षा दे रहे एक इंजीनियर को एसडीएम ने दबोच लिया। गांव खुलावली के बाबूजी मदनलाल स्मृति इंटर कॉलेज में दोपहर की पाली में एसडीएम शिवकुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक फर्जी छात्र को उन्होंने पकड़ लिया। पूछने पर उसने बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर है। छोटे भाई को अच्छे नंबरों से पास कराने के लिए परीक्षा दे रहा था। इससे कि वह भी उसकी तरह इंजीनियर बन सके। एसडीएम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed