{"_id":"5eb2cd798ebc3e902d0a8ec4","slug":"truck-smash-brothers-riding-scooty-one-died-city-office-news-ali2330256189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूटी सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूटी सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के मंजूरगढ़ी इलाके के बाईपास पर बुधवार सुबह एक गैस सिलिंडर सेे भरे ट्रक ने स्कूटी सवार दो भाइयों को चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार है।
वीरेंद्र(30) पुत्र जयकिशोर निवासी नगला किला अपने भाई सनी के साथ कूलर की किट लेने के लिए बाजार जा रहा था। तभी मंजूरगढ़ी के पास उनकी स्कूटी में पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वीरेंद्र ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही खत्म हो गया। वहीं, सनी गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा देख आस पड़ोस के लोगों ने दौड़ लगाई। मगर, तब तक आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार ट्रक कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।