{"_id":"6a120964b9c441bbf20abbb4","slug":"truck-collides-with-sleeper-bus-10-passengers-injured-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100377-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 10 यात्री घायल
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : samvad
थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार देर रात हादसा हो गया। साथनी इंटरचेंज से करीब एक किलोमीटर दूर जवाहर टोल और नगला तस गांव के पास सड़क खड़ी स्लीपर बस में पत्थरों से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए।
थाना पुलिस ने बताया है कि स्लीपर बस जयपुर से बरेली की ओर जा रही थी। रात करीब दो बजे बस नगला तस के पास कुछ यात्री लघुशंका करने के लिए रुके। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक में पत्थर लदा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। घटना के बाद हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी अनिल कुमार जयंत ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
यात्रियों में मची चीख-पुकार, राहगीरों ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों से गिर पड़े और बच्चों व महिलाओं में दहशत फैल गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। गंभीर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
हादसे में ये हुए घायल
नूर बानो, मेराज बानो, शकील, फरहीन निवासी खमडि़या पीलीभीत, अंजुम निवासी उनकल शाहजहांपुर, आशिया, साजिया, सरताज निवासी शाहजहांपुर सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। थाना पुलिस ने बताया है कि सभी घायलों को जिला अस्पताल हाथरस के लिए भेज दिया।
बरेली-मथुरा हाइवे पर खड़ी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें करीब नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। ट्रक और बस के चालक मौके से भाग गए। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों को वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शेष यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
- संजीव तोमर, क्षेत्राधिकारी खैर