फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck caught fighting 40 cows, riots

Aligarh News: 40 गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा, हंगामा

Fri, 31 Oct 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 31 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Truck caught fighting 40 cows, riots
हसायन क्षेत्र के गांव राजनगर में बृहस्पतिवार की रात गो रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गोवंश से लदे ट्रक को पकड़ लिया। कुछ लोग गायों को ट्रक में लाद रहे थे। मौके पर 40 गोवंश मिले, जिन्हें गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान के बंजारे गोवंश चराने के लिए जगह-जगह घूमते हैं। गाय ले जाने की आशंका के चलते पूर्व में भी कई बार जिले में विवाद हुए हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लोग ट्रक में अपने मवेशी लेकर चराने आए थे। इनमें ज्यादातर राजस्थानी नस्ल के गोवंश थे। शाम को चराने के बाद मवेशियों को ट्रक में लादा जा रहा था।
विज्ञापन

इस पर किसी ने सूचना दी कि इन गोवंश की आड़ में गांव से गायों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर गो रक्षा दल के गणेश शास्त्री व बाल योगी अपने साथियों के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से इन लोगों को पकड़ लिया। पिटाई के डर से कुछ लोग वहां से भाग गए। ग्रामीण व गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ये लोग इसी आड़ में गायों को ले जाकर कट्टीखानों में बेच देते हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि ये बंजारे हैं। गो तस्करी का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed