फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Tripal talaq Practice has ended' : PM

तीन तलाक कुप्रथा को बंद किया : पीएम

Tue, 22 Dec 2020 08:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
'Tripal talaq Practice has ended' : PM
वर्चुअल संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एएमयू कुलपति तारिक मंसूर। - फोटो : CITY OFFICE
पीएम मोदी ने कहा कि एएमयू की स्थापना के दौरान पहली चांसलर महिला बेगम सुल्तान जहां थीं। यकीनन सौ वर्ष पहले ऐसा होना बड़ी बात है। आज भारत सरकार भी महिलाओं के लिए निरंतर काम कर रही है। इसी क्रम में तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत किया गया है। पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने। उसका फायदा सभी को हुआ। यह शौचालय बिना किसी भेदभाव के बने। हालांकि, इनकी इतनी चर्चा नहीं हुई है। न ही शिक्षा जगत का इस पर इतना ध्यान गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारे देश में मुस्लिम बेटियों के स्कूल छोड़ने की दर 70 फीसदी से ज्यादा थी। मुस्लिम समाज की प्रगति में बेटियों का इस तरह पढ़ाई छोड़ना बहुत बड़ी बाधा रही है। 70 साल से हमारे यहां पर यही स्थिति रही। इन्हीं हालात में स्वच्छ भारत मिशन शुरू हुआ। गांव गांव शौचालय बने। आज स्थिति यह है कि अब मुस्लिम बेटियों के स्कूल छोड़ने की दर 30 फीसदी रह गई है। इसमें कुल 40 फीसदी तक गिरावट हुई है। मुस्लिम बेटियां पढ़ाई नहीं छोड़ें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। एएमयू में भी पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए ब्रिज कोर्स चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि एएमयू में अब छात्राओं की संख्या बढ़कर 35 फीसदी हो गई है। इस पर बधाई देना चाहूंगा। मुस्लिम बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण पर सरकार का बहुत ध्यान है। करीब एक करोड़ मुस्लिम बेटियों को छात्रवृत्ति दी गई है। लिंग आधारित भेदभाव न हो और सभी को बराबर का अधिकार मिले। आधुनिक मुस्लिम समाज के निर्माण का जो प्रयास सर सैयद के समय शुरू हुआ था, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत कर उसे आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह कहा जाता था कि अगर एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। यह बात सही है लेकिन परिवार की शिक्षा के आगे भी इसके गहरे मायने हैं। महिलाओं को इसलिए भी शिक्षित होना चाहिए ताकि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। शिक्षा अपने साथ रोजगार और उद्यम लेकर आती है। इससे महिलाओं को स्वावलंबन मिलता है। इसी स्थिति में महिलाएं बराबर का फैसला लेने का अधिकार पाती हैं। फिर चाहे बात परिवार की हो या देश को दिशा देने की हो। उन्होंने कहा कि देश की अन्य शिक्षा संस्थाएं ज्यादा से ज्यादा बेटियों को शिक्षा से जोड़ें। उन्हें सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षा तक लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed