Aligarh: हिंदू गौरव दिवस में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, 2024 लोकसभा चुनाव का रोड मैप कर गए नेताजी तैयार
अलीगढ़ में कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही सभी का 2024 लोकसभा चुनाव पर भी निशाना रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर नुमाइश मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन और हिंदू गौरव दिवस का शुभारंभ किया गया। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मुख्य मंत्री राजस्थान बसुन्धरा राजे सिंधिया आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही सभी का 2024 लोकसभा चुनाव पर भी निशाना रहा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा यह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह में वैचारिक कर्मठता, प्रशासनिक क्षमता, संगठन दक्षता और पिछड़ों व गरीबों के प्रति असीम संवेदनशीलता थी। जब प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीराम मन्दिर का शिलान्यास किया, तो बाबूजी ने कहा कि मेरा जीवन धन्य होने के साथ ही जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। जब बाबूजी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने तीन बातों को लक्ष्य बनाया, श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन को गति देना, गरीब कल्याण के भारतीय जनता पार्टी के विचार को धरातल पर उतारना और सामाजिक सद्भाव स्थापित करते हुए जातिवाद को समाप्त कर करोंड़ों पिछड़ा वर्ग के लोगों का कल्याण करना। आज बाबूजी के इन लक्ष्यों को पीएम मोदी आगे ले जा रहे हैं।
उन्होंने करोड़ों गरीबों को गैस चूल्हा, बिजली, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्यान्न और अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा किया। बाबूजी ने सदैव पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया और मोदी जी ने भी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, नीट की परीक्षा, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूलों में आरक्षण दिया। उन्होंने पिछड़ा समाज के उद्यमियों के लिए नेशनल पेंशन फण्ड की स्थापना की। संविधान संशोधन कर ओबीसी को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।
पीएम मोदी ने राम मन्दिर निर्माण के कोर्ट में निर्णय आने के बाद खून का एक भी कतरा बहाए बगैर भव्य राम मन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। रामभक्तों का सैलाब अयोध्या में उमड़ पड़ा, बात आपे से बाहर हो गयी और बाबूजी पर रामभक्तों के ऊपर गोली चलवाने का दवाब बनाया गया तब बाबूजी ने निर्णय लिया कि गोली नहीं चलेगी और उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया। आज उसी निर्णय के बलबूते मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के शुरू में ही 550 साल बाद रामलला अपने भव्य मन्दिर में विराजमान होंगे।
बाबूजी का पुण्यतिथि पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 2013 में जब में यूपी के प्रभारी के तौर पर आया तो उत्तर प्रदेश की जरा भी जानकारी नहीं थी। राजू भैया उस समय साथ उपस्थित थे जब बाबूजी ने लगातार 11 घण्टे बैठाकर उत्तर प्रदेश के हर जनपद की जानकारी दी। अगस्त 2013 से शपथ ग्रहण तक बाबूजी ने लगातार सुबह-सांय फोन कर अपना मार्गदर्शन दिया और उसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश में 73 सीट जीतकर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी इस बात को जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का माहौल किस प्रकार से बनना चाहिए, वर्ष 1991 में पहली बार जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी थी तो प्रदेश वासियों को इस बात का एहसास हुआ था। आज विश्व उद्यमिता दिवस एवं नाग पंचमी पर्व का अद्भुत संगम है। 1991 में बाबूजी ने यहां के उद्यमियों को एक नई पहचान देने के लिए अलीगढ़ में तालानगरी की ही स्थापना कर दी। 2017 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुआ। उसी समय से प्रदेश के परम्परागत उद्यम को बढ़ावा देने एवं प्रदेश के इंडस्ट्री सेक्टर को नई पहचान देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का जो कार्य हुआ था, उससे अलीगढ़ की पहचान को भी वैश्विक मान्यता प्राप्त हो रही है।
बाबूजी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर जब भी विचार प्रकट करने का मौका मिला उन्होंने सदैव कहा किवर्ष 1990, 91, 92 के आन्दोलन के परिणामस्वरूप ही आज भव्य राम मन्दिर बन रहा है और वर्ष 2024 के जनवरी माह में 550 वर्षो से अपनी जन्म भूमि से अलग रहे प्रभु श्रीराम भव्य राम मन्दिर में विराजमान होकर हम सभी को आशीर्वाद दे रहे होंगे और यही बाबूजी कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह सब कुछ इसलिए संभव हो सका कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। आज जहां अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर बन रहा है वहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम और प्रदेश भर में विकास की अनेक बड़ी परियोजनाएं जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की थी वह आज मूर्त रूप लेते हुए दिखाई दे रही हैं।
प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का नाम बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर करने का काम किया। मा0 प्रधानमंत्री जी प्रेरणा और मार्गदर्शन से बुलन्दशहर में बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा यह
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीबों के पिछड़ों और गरीबों के उद्धार के लिए कार्य किया। उन्होंने जिस भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण के लिए सत्ता छोड़ी उसे मोदी पूरा कराकर उनका सपना साकार कर रहे हैं। उप मुख्य मंत्री केशव प्रसार मौर्य ने कहा कि 1992 राम मन्दिर निर्माण आन्दोलन के दौरान वह राजनीति में नहीं थे बल्कि आन्दोलन के सिपाही के तौर पर कार्य रहे थे। आज हम सभी का सौभाग्य है कि बाबूजी द्वारा किये गये कार्यों के चलते भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है।
अन्य गणमान्य बोले यह
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि बाबूजी का नेतृत्व एवं व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके संघर्ष का परिणाम है कि हम प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय औद्योगिक मंत्री पीयुष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व एवं गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के चलते 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया गया। मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने कहा कि बाबूजी ने देश की राजनीति में अपने विचार एवं संकल्प से अमिट छाप छोड़ी है। यहां उमड़ा अपार जनसमूह इस बात का प्रतीक है कि बाबूजी ने निस्वार्थ भाव से जनसेवा की है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ बाबूजी ने ही दिलाई और उनके राजनैतिक जीवन की शुरूआत हुई। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि बाबूजी के नेतृत्व में उन्हें विधायक एवं मंत्री बनने का मौका मिला। जय श्री राम का नारा उन्होंने ही दिया। बाबूजी हिन्दुत्व के प्रतीक थे। भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण की बुनियाद का श्रेय बाबूजी को ही जाता है, वह सदैव अपनी बात पर अडिग रहते थे, बदलते नहीं थे। सांसद एटा राजवीर सिंह ने कहा कि राम काज कीजै बिना मोहे कहां विश्राम रामचरित मानस की ये पंक्तियां बाबूजी कल्याण सिंह पर पूरी तरह सटीक बैठती हैं। आज यहां हम ऐसे व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिसने कभी झुकना नहीं सीखा, जिसने कभी उसूलों से समझौता नहीं किया, जिसने सदैव गांव, गरीब किसानों के हित के लिए काम किया। बाबूजी ने गॉव-गली से निकलकर यूपी की राजनीति में अहम योगदान दिया है।
कार्यक्रम में इन्होंने की शिरकत
- शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी
- मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर
- मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य
- मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राजनैतिक पेंशन तथा राजनैतिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह
- मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह
- मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रौनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग योगेन्द्र उपाध्याय
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डा0 अरूण कुमार सक्सेना
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौ
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग कपिलदेव अग्रवाल
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप
- राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख
- राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल (मन्नू कोरी)
- राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह
- राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी
- राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम
- राजस्व राज्य मंत्री अनूप बाल्मीकी
- केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान
- बीएल वर्मा
- अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन ठा0 रघुराज सिंह
- महापौर प्रशांत सिंघल
- सांसद सतीश गौतम
- राजवीर सिंह दिलेर

- साक्षी महाराज
- विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा
- एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिं
- चौ0 ऋषिपाल सिंह
- जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह
- ठा0 श्यौराज सिंह
- आर0पी0 सिंह
- महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि।