फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trains will run at the speed of 120 on Chandausi-Aligarh rail track from Ist August

एक अगस्त से चंदौसी-अलीगढ़ रेल ट्रैक पर 120 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 30 Jul 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Trains will run at the speed of 120 on Chandausi-Aligarh rail track from Ist August
अलीगढ़-चंदौसी के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें अब 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी। चंदौसी-अलीगढ़ रेल लाइन पर विद्युतीकरण एवं ट्रायल पूरा हो जाने के बाद एक अगस्त से लिंक देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों और मालगाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से होगा। इससे एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों का करीब 40 मिनट का समय बचेगा तो मालगाड़ियों का समय भी डेढ़ घंटे बचेगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हरदुआगंज से चंदौसी तक 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ाकर परीक्षण किया गया था। परीक्षण के दौरान ट्रेन ने यह दूरी एक घंटे में तय की थी। वर्तमान में लिंक एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में एक घंटा 41 मिनट लगता है। अभी एक्सप्रेस ट्रेन 60-80 किमी की रफ्तार से दौड़ती है।
विज्ञापन

अभी तक डीजल सेक्शन से होता था संचालन
चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे लाइन से गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर, देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस, चंदौसी-अलीगढ़ पैसेंजर के अलावा मालगाड़ियों का संचालन होता है। लेकिन ट्रैक पर विद्युतीकरण न होने से इन ट्रेनों को डीजल इंजन से संचालित किया जाता था। रेलवे ने चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पिछले दिनों पूरा कर लिया है। स्वचालित सिग्नल प्रणाली भी शुरू हो गई है। परीक्षण में सब कुछ सही मिलने पर रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन एवं मालगाड़ी का संचालन एक अगस्त से करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में 30 नहीं, अब पांच मिनट रुकेगी लिंक एक्सप्रेस
लिंक एक्सप्रेस का अलीगढ़ स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव है। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर डीजल इंजन लगाया जाता है। इसके चलते ट्रेन करीब 30 मिनट यहां रुकती है। अब एक अगस्त से ट्रेन का केवल पांच मिनट का ही यहां पर ठहराव होगा।

सप्ताह में पांच दिन चलेगी सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस
रेलवे ने दो प्रसिद्ध कुंभ नगरों (प्रयागराज एवं हरिद्वार) के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए विशेष सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल रही थी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस की आवृत्ति को बढ़ाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे काफी समय से इस दिशा में कार्यरत था। यह ट्रेन अलीगढ़ के निवासियों के लिए प्रयागराज तक जाने के लिए पसंदीदा ट्रेन है। अभी तक इस ट्रेन का सूबेदारगंज से देहरादून तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को संचालन होता था। अब सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को संचालन होगा। देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन पहले सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होती थी। अब इसका सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को भी संचालन होगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, राजघाट-नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, राजा का सहसपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, चंदोक, लक्सर, हरिद्वार के रास्ते देहरादून तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed