फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Training 1200 BLO for Limca Book Records

अलीगढ़ः लिम्का बुक रिकार्ड के लिए 1200 बीएलओ को प्रशिक्षण

Sat, 27 Nov 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Training 1200 BLO for Limca Book Records
बीएलओ के चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करतीं बीएलओ। - फोटो : CITY OFFICE
लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अलीगढ़ का नाम दर्ज कराने के लिए कसरत हुई। शुक्रवार को कृष्णांजलि सभागार में कोल, शहर, बरौली, छर्रा व इगलास विधानसभा के 1200 बीएलओ को एक साथ प्रशिक्षण दिलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ अंकित खंडेलवाल एवं एडीएम सिटी राकेश पटेल ने किया। रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुत दी। डीएम ने कहा कि बीएलओ द्वारा एक महीने में 60 हजार मतदाताओं के नाम जोड़ना सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न आयु वर्ग के 26 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें 18 से 19 आयुवर्ग का योगदान महज 0.19 प्रतिशत है। ऐसे में इस आयु वर्ग में तेजी से बढ़ोत्तरी की जाए। युवाओं को वोट आईडी कार्ड बनवाने के लिए उत्साहित किया जाए। मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में अब कुछ ही दिन शेष हैं और विशेष अभियान 27 नवंबर के दिन दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को चिह्नित करते हुए उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने हैं। राजकीय आइटीआई के ट्रेनर शाहबुद्दीन ने ईवीएम के बारे में भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि ईवीएम पूरी तरह से भारत में निर्मित हैं। ईवीएम एवं वीवी पैट में किसी भी प्रकार की हैकिंग संभव नहीं है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा धर्मेंद्र शर्मा, लिम्का बुक आफ रिकार्ड थर्ड पार्टी आडीटर प्रियूषा श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed