फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Train reservation news

ट्रेनों के आरक्षण चालू, संचालन को लेकर अधिकारियों में असमंजस

Tue, 07 Apr 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Train reservation news
22 मार्च यानी जनता कर्फ्यू के दिन से लॉक डाउन की अवधि तक बंद किए रेल संचालन के खुलने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आलम यह है कि अभी जंक्शन पर रिजर्वेशन विंडो को खोला नहीं गया है। इसके बाद भी अलीगढ़ से अब तक करीब 30 हजार रिजर्वेशन 15-20 अप्रैल की अवधि के बीच की यात्रियों के लिए आनलाइन किए जा चुके हैं। मगर, अधिकारी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि ट्रेनों का संचालन होगा या नहीं। लोगों में इस बात को जानने के लिए भारी उत्साह है। ऐसे में अधिकारियों की निगाह इस सप्ताह होने वाली रेलवे बोर्ड की बैठक पर टिकी है। संभावना जताई जा रही है कि इस संचालन को सशर्त मंजूरी मिल सकती है। बीमार लोगों की यात्रा पर रोक रहेगी। जिन जिलों में कोरोना संक्त्रस्मण के अधिक मामले मिले हैं। उनमें ट्रेनों का ठहराव रद्द किया जा सकता है। इसके साथ ही लोकल ईएमयू ट्रेनों का संचालन भारी भीड़ के चलते अभी कुछ समय के लिए और बंद रखा जा सकता है। कुल मिलाकर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पूरा प्लान तैयार किया जाएगा। अलीगढ़ जंक्शन से रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक इस प्रकार की स्थिति में रेलवे कुछ कड़े एक्शन ले सकता है, जिसमें निम्न बिंदुओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें यात्रियों को पहले जैसा नहीं लगेगा। बहुत सारे नियमों का पालन आपको करना ही होगा। साथ ही कई तरह के परीक्षण से गुजरना होगा।
विज्ञापन

1. रेलवे फिलहाल आमदनी के बारे में नहीं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के बारे में सोच रहा है। कोरोना और न फैले इसको लेकर यात्रियों से अपील की जाएगी कि वे बिना मास्क सफर न करें, उनके स्वास्थ्य को बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

2. रेलवे का विचार है कि आरोग्य सेतु ऐप का सहारा लेकर यात्रियों के स्वास्थ्य को चेक किया जाए। अगर कोई यात्री स्वस्थ नहीं पाया गया तो उसे ट्रेन में नहीं चढऩे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. एयरपोर्ट की तरह हर यात्री की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की जा सकती है। इसके अलावा, यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए कई अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

4. रेलवे की कोशिश रहेगी कि स्टेशनों और प्लेटफार्म पर कम से कम लोग हों। साथ ही दोस्तों-रिश्तेदारों को स्टेशन तक साथ लाने की मनाही हो सकती है।
5. ईएमयू ट्रेनों में भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में इनके संचालन को फिलहाल बंद ही रखा जा सकता है, जिससे रेलवे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करा सके।
ट्रेनें हो गई हैं फुल
अलीगढ़ से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें गोमती एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी, लिच्छवी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मंडुवाडीह एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस सहित अन्य में रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। लोग वेटिंग में रिजर्वेशन कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed