फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Train and bus on Diwali

दीपावली: यात्रियों की भीड़ के आगे छोटी लगीं बसें, ट्रेनों में नहीं मिली सीट, परेशान हुए यात्री

Thu, 31 Oct 2024 11:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 11:56 AM IST
सार

त्योहार पर ट्रेनों में भी सीटों के लिए मारामारी है। बरेली पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, नंदन कानन समेत तमाम ट्रेनों में बैठने की जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
Train and bus on Diwali
मसूदाबाद बस पर घरों को जाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहार पर घर जाने वालों को 30 अक्तूबर को बसों व ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाने की योजना लड़खड़ा गई। बसों के इंतजार में यात्री घंटों भटकते रहे। जब बस पहुंचती तो वह पहले से ही भरी हुई होती।

विज्ञापन

ट्रेन की खिड़की में बैठा युवक
विज्ञापन

दीपावली को लेकर रोडवेज ने दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़-कानपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की थी। यह योजना दम तोड़ती नजर आई। हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, मथुरा, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद के अलावा लोकल मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार में भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कोच में घुसता युवक
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा का दावा है कि दिल्ली-कानपुर रूट पर 200 बसें चलाई जा रही हैं। कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। लोकल मार्गों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। उधर, बसों की कमी का फायदा अवैध वाहन संचालक उठा रहे हैं। वे यात्रियों को जोखिम भरी यात्रा कराने के साथ ही उनसे मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं।
 

यात्रियों ने किया हंगामा

मसूदाबाद और सारसौल बस स्टैंड पर हाथरस जाने वाले यात्री घंटों परेशान रहे। जबकि मसूदाबाद बस स्टैंड पर आगरा फाउंड्रीनगर, ताज डिपो की दो बसें खड़ी हुई थीं। यात्रियों ने चालक-परिचालकों से बस में बिठाने को कहा तो वे भड़क गए। यहां तक कि स्टेशन के ड्यूटी इंचार्ज के कहने के बाद भी उन्होंने यात्रियों को बस में नहीं बिठाया। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह उन्हें बस में बिठाकर मामला शांत कराया गया।
ट्रेन में भीड़
ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी
त्योहार पर ट्रेनों में भी सीटों के लिए मारामारी है। बरेली पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, नंदन कानन समेत तमाम ट्रेनों में बैठने की जगह नहीं मिली। हालांकि रेलवे ने दिवाली व छठ पूजा को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन यात्रियों की भीड़ के चलते इंतजाम बेहद कम पड़ गए।

खिड़की पर यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed