फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic Rule

अलीगढ़ः यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चार अभियान, नियमों का रखें ध्यान

Thu, 19 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic Rule
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चार अभियान छेड़ रखे हैं। बुधवार को इन अभियान की रूपरेखा के संबंध में एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र की ओर से जनता को जागरूक किया गया। उन्होंने चारों अभियानों के विषय में बताते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अलीगढ़ में ट्रैफिक यातायात को सुदृढ़ बनाने व सुधार के संबंध में ऑपरेशन नकेल, ऑपरेशन साइलेंस, ऑपरेशन तिगड़ी व ऑपरेशन ब्लैक कैट चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन नकेल के अंतर्गत ऐसे वाहन जो आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड नहीं हैं अथवा जिन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवा रखा है, सीज किया जा रहा है। ऑटो, टेंपो आदि को परमिट शर्तों के आधार पर ही संचालन कराना, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर लंबी अवधि से खड़े वाहनों को सीज करना, बस स्टैंड पर रोडवेज के कलर की कुछ प्राइवेट बसें चालकों द्वारा बिना परमिट के चलाई जा रही है, उन पर कार्रवाई करना शामिल है। ऑपरेशन नकेल के तहत रेड लाइट का उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, वाहन तेज गति से चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक इन अपराधों में 662 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई आरटीओ कार्यालय द्वारा कराई जा चुकी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन साइलेंस के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर/प्रेशर हॉर्न/अवैध म्यूजिक सिस्टम लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक ऐसे 31 वाहनों का चालान किया गया है। 19 के साइलेंसर हटवाए गए हैं। ऑपरेशन ब्लैक केट के तहत वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 16 वाहनों से यह फिल्म उतरवाई गई है। इसके साथ ही 21 का चालान किया गया है। ऑपरेशन तिकड़ी के अंतर्गत तीन सवारियों को लेकर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे 115 लोगों पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा कुल चालान 1225 किए गए हैं। इन पर 115500 रुपये की जुर्माना राशि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed